नर्मदा शुद्धि अभियान के तहत घाट पर ही करें दीपदान, जल में न बहाएं

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के जल स्रोत शुद्धि अभियान के क्रम में गायत्री परिवार ट्रस्ट जबलपुर द्वारा वर्ष 2009 से प्रतिमाह पूर्णिमा को नर्मदा तट पर घाट पर ही करें दीपदान का क्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निवेदन किया जाता है कि आटे के दीपक में घाट पर ही करें दीपदान, ताकि फूल और दोने से होने वाले प्रदूषण से माँ नर्मदा को बचाया जा सके। इसी क्रम में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिजनों द्वारा उमा घाट , ग्वारीघाट पर 5100 दीपों का दीपदान क्रम आयोजित किया गया।
मां नर्मदा की यही पुकार जल जंगल का करो सुधार आदि नारों से गुंजायमान करते हुए टोली के गोविंद श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र कोष्टा, भास्कर तिवारी, शंकर कनौजिया ने क्रम संपन्न कराया। समन्वयक नरेश तिवारी ने नर्मदा शुद्धि जन जागरण का संदेश देकर जन-जन को इस क्रम से जुड़ने आह्वान किया। मुख्य ट्रस्टी प्रमोद राय, सीताराम त्रिपाठी, नरेश तिवारी, प्रकाश मुर्झानी, गोविंद श्रीवास्तव, रमेश पटेल, कमल राय, भास्कर तिवारी, पुष्पेन्द्र कोष्टा का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।



