जनपद मुख्यालय में लगा अव्यवस्थाओं का अंबार हर रोड रास्ते में गंदगी का आलम

जबलपुर दर्पण डिंडोरी अमरपुर। लंबे अरसे से ग्राम पंचायत अमरपुर जो कहने को जनपद मुख्यालय है यहां रोज मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित बड़े बड़े अधिकारी कर्मचारी रहते हैं। बड़े बड़े अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने भी कई बार इस तरह की व्यवस्थाओं को लेकर के अधिकारियों से बात की पर ग्राम पंचायत के नुमाइंदे कभी भी अमरपुर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं ला सके भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर से यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर के बात की है यहां जगह-जगह गंदगी का आलम बना रहता है हर रोड रास्तों में गंदा पानी नाली का बहता ही रहता है जिससे डेंगू जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है इसी तरह कचरा घर ना होने से कचरा का अंबार लगा रहता है नर्मदा मंदिर बजरंग मंदिर के पीछे भी कचरा का अंबार देखने को मिलता है भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जल्द ही यहां की व्यवस्थाओं को लेकर के सुधार करने को कहा है ग्रामीणों की लंबे समय से मांग रही है पंचायत के सरपंच सचिव इस और ध्यान नहीं देते जिससे गंदगी का माहौल पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में बना है जल्द ही निराकरण करने को अधिकारी ने क्षेत्रीय जनपद सदस्य किसलपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष को आश्वस्त किया है देखना है कि कब तक निराकरण हो पाता है।



