जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अखिल भारतीय सयुंक्त अधिवक्ता मंच ने टोल टैक्स में छूट देने हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा ने देश के सभी अधिवक्ताओं को टोल टैक्स में छूट प्रदान करने की मांग की हे। पत्र में लिखा गया है कि देश के अधिवक्ताओ को पक्षकारो के प्रकरण में पैरवी करने हेतु एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय दिन में दो तीन बार जाना पड़ता है और केंद्रीय राजमार्ग से गुजरना होता है पत्र में यह भी आगे लिखा है कि “एडवोकेट एक्ट” के अनुसार सभी वकील कोर्ट ऑफिसर की श्रेणी में आते है इस देश के अधिवक्ताओ को केंद्रीय राजमार्ग से गुजरने पर टोल टैक्स में छूट प्रदान किया जाना न्यायोचित होगा।



