अनूपपुर पुलिस की सूदखोरों के विरुद्ध कार्यवाही 03 सूदखोरों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देष पर सूदखोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिन्हित करते हुए 03 सूदखोरों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। फरियादियों के द्वारा इनके विरुद्ध धोखाधड़ी कर पैस लेकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर भयभीत करते हुये पैसे मॉगने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी 1.संजीव कुमार केशरवानी पिता मुरारी लाल केशरवानी निवासी आर0सी0एम0 रोड अनूपपुर इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत किया था कि यह दिनांक 10.02.2018 को शैलेन्द्र तिवारी एवं प्रभा तिवारी दोनो निवासी अनूपपुर से 150000 रुपये कर्ज में लिया था तथा हर माह मूलधन व ब्याज की राशि सहित पैसा देता रहा फिर भी मूलधन यथावत रहने के कारण पुनः 368000रु कर्ज में लिया था जिसके एवज में 4732090रु दे चुका हॅू फिर भी दोनो द्वारा 280000रु की मॉग की जा रही है, मेरे द्वारा मना करने पर मेरे बेटे को जान से मारने एवं पहले से रखे हुये चेक को बाउंस करवाकर झूठे प्रकरण में फसाने की धमकी दी जा रही है। 02. संजीव कुमार केशरवानी पिता मुरारी लाल केशरवानी निवासी आर0सी0एम0 रोड अनूपपुर इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत किया था कि प्रार्थी मनीष कुमार मालू निवासी अनूपपुर से कुल मिलाकर 6109903 रु कर्ज में लिया था जिसके एवज में 10799463 रु दे चुका हॅू फिर भी मनीष कुमार के द्वारा 04 लाख रूपये की मॉग की जा रही है। मेरे द्वारा रुपये देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।03. संजीव कुमार केशरवानी पिता श्री मुरारी लाल केशरवानी निवासी आर0सी0एम0 रोड अनूपपुर इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत किया था कि प्रार्थी मुकेष चेजारा निवासी अनूपपुर से 132000रु कर्ज पर लिया था जिसके एवज में 75000 दे चुका है किन्तु मुकेष चेजारा द्वारा 250000 और मांग की जा रही है। मेरे द्वारा मना करने पर जेल भेजवाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उक्त शिकायतों के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 386, 34 ता.हि. एवं म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त आरोपियों के द्वारा फरियादियों को निरंतर भय में डालते हुए उनसे प्राप्त पासबुक एवं एग्रीमेंट वापस नहीं किए जा रहे थे।
प्रकरण के चारो आरोपियों शैलेन्द्र तिवारी, प्रभारी तिवारी, मनीष कुमार मालू एवं मुकेष चेतारा को गिर0 किया किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देष पर अनूपपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सूदखोरों के विरुद्ध जन जागरुकता एवं षिकायत निवारण हेतु 02 षिविर पूर्व में ही लगाये जा चुके है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये है एवं सूदखोरी के विरुद्ध महत्वपूर्ण सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के निर्देशन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अमर बर्मा, उनि0 प्रवीण साहू, उनि0 सोनम सोनी एवं गठित टीम का सराहनीय योगदन रहा।



