दिव्य काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म और संस्कृति का किया पुनर्जागरण

जबलपुर दर्पण। देवी अहिल्याबाई होल्कर के बाद किसी राष्ट्राध्यक्ष ने धर्म जागरण के धर्म स्थलो को पुनर्जीवित कर दिया है। भारतीयो के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। आने वाली नव पीढी के लिए एक विशिष्ट निर्माण किया है। महादेव के आशीर्वाद स्वरूप हर साधक को नित नूतन नवीन निर्माण की प्रेरणा मिलती है। उक्त उदगार पं वासुदेव शास्त्री ने दिव्य काशी भव्य काशी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम के लाईव प्रसारण विवेकानंद मंडल के कार्यक्रम मे कहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बनारस के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पूजन अर्चन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद मंडल के द्वारा लाइव टेलीकास्ट में चेरीताल वार्ड मे दुर्गा मंदिर में नगर पंडित महासभा के अध्यक्ष पंडित वासुदेव शास्त्री जी , पं रामानंद दुबे जी के कर कमलों द्वारा यहां मंदिर में शिवजी के पूजन विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष योगेश बिलोहा ,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र साहू , नितेश अग्रवाल, नरेंद्र खरे, विध्येश भापकर , प्रशांत महानूर, शैलेश पटेल, जगदीश वासवानी, शुभम दुबे , शैलेन्द्र ठाकुर, हिमांशु श्रीवास्तव, संदीप व्यास, आलोक चनपुरिया, शैलेंद्र सिंह ,अनिरुद्ध बाबी, अरविंद शर्मा, सौरभ दुबे ,राजेन्द्र मिश्रा, बबीता पटेल, प्रिया महानूर , कल्पना तिवारी , उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य वासुदेव शास्त्री जी, पं रामानंद दुबे जी का मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा ने शाल श्रीफल, माला पहनाकर अभिनंदन किया।



