जबलपुर आरटीओ को बर्खास्त करने एवं आटो चालकों को राहत ना मिलने पर किया प्रदर्शन, तीन दिन आटो रिक्शा बंद की हड़ताल घोषित

जबलपुर दर्पण। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाड़ेश्वर महावर के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में आटो रिक्शाचालकों को कोरोना काल के लगभग दो साल में आर्थिक तंगी को ध्यान में रखते हुए शिवसेना आटो सेना द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, परिवहन मंत्री और प्रभारी मंत्री जबलपुर के नाम एक ज्ञापन संजय अग्रवाल,अति पुलिस अधीक्षक को सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने आटो रिक्शाचालकों को राहत नहीं मिलने के तीन दिन और आटो बंद की हड़ताल घोषित करते हुए एवं हाई कोर्ट में आटो रिक्शाचालकों की ओर से पक्ष रखने कहा और मांग कि एआरटीओ संतोष पॉल को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए हुए विभागीय जांच की जाए, और उनके अवैध संपत्ति की जांच की जाऐ, साथ ही उन पर FIR दर्ज की जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भारी मोनू मिश्रा,अमरीश उपाध्याय,बबलू बन्ना, नितिन अन्ना, हरि भाई, दीपक अन्ना, शैलेंद्र पटेल, संतलाल चौधरी, बंटी बैरागी, सुशील बावरिया, यशवंत कोरी, आनंद सेन इत्यादि सैकड़ों शिवसैनिक एवं ऑटो रिक्शा चालक उपस्थित थे।



