राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक़ो ने महाविद्यालय में किया पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। शासकीय आदर्श विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हरियाली भूतल श्रृंगार,जहाँ वृक्ष हैं वहीं बहार की भावना क़े साथ वृक्षारोपण अभियान क़े अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया|
जिसमें शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रा.से.यों. नियमित गतिविधियों क़े अंतर्गत पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य क़े लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना संचा के नेतृत्व मे राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक़ो ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया| जिसमें स्वयंसेवको ने 20 से अधिक पौधों को रोपित कर हरियाली का संदेश दिया गया है| जिसमे स्वयंसेवको मे मोहम्मद हसनैन बेग अल्फिया मंसूरी,एहतेशाम अंसारी,सुलेखा पटेल,श्रद्धा केवट ने सक्रिय सहभागिता की है|



