स्व. ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा को ज्ञापन सौप किया अद्भुत प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पंडित कन्हैयाकुमार तिवारी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने आज मध्यप्रदेश पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा को सांकेतिक ज्ञापन सौंपा, म प्र की अंधी भाजपा सरकार में धरना प्रदर्शन आंदोलन का असर नहीं होता इसलिए एक अद्भुत निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों में कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनशीलता मर चुकी है तो स्वर्गवासी दादा ईश्वर दास रोहाणी जी आप स्वर्ग से वर्तमान भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें कि वे जनहित में निर्णय लें और संविधान सम्मत कार्रवाई करते हुए जबलपुर को RTO ऑफिसर तो पांच वर्ष बाद दे। और भ्रष्ट एआरटीओ संतोष पॉल की अवैध संपत्ति की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर इन्हें धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज कर बर्खास्त करे। इस कार्यक्रम में गजानन गुप्ता, ब्रह्मानंद दुबे,सोनु सतनामी, रवि वर्मा, तरुण महावर, मनोज पासवान, विकास सराठे, सोनू गुप्ता, अमर देव यादव, विशाल स्वामी, श्याम लाल इत्यादि उपस्थित थे ।



