राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आगाज़ इंटर्नशिप के अंतर्गत पोस्टर के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

जबलपुर दर्पण। बाल संरक्षण विषय पर किया नुक्कड़ नाटक “आज़ादी क़े 75 वे अमृत महोत्सव क़े अंतर्गत “आगाज़ एवं युवा इंटरशिप” के अंतर्गत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल लाइन जबलपुर में “बाल मजदूरी” विषय पर पोस्टर निर्माण क़े माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। 17 दिसंबर 2021 में आज़ादी क़े अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर बच्चे के लिए शिक्षा एवं बाल मजदूरी जैसे अभिशाप से मुक्त कराने के उद्देश्य को मद्देनज़र रखते हुई राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम के मार्गदर्शन में सिविल लाइन जबलपुर में बाल मजदूरी उन्मूलन के विषय में बाल मजदूरी पोस्टर निर्माण का आयोजन किया गया।
पोस्टर में संविधान क़े अनुच्छेद 23 क़े अनुसार बाल एवं बंधुआ मजदूरी क़े निषेध,बाल-संरक्षण नंबर 1098 की उपयोगिता,चाइल्ड लेबर एक्ट 1986 के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे से कार्य करवाना दंडनीय अपराध माना गया है, इसकी उपयोगिता बताई गयी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक मोहम्मद हसनैन बेग, छवि त्रिपाठी, संजोली गरेवाल, दीपेश सोनी, प्रतिमा सिंह, बिनायक घोषाल, ज्योति जायसवाल, वसुंधरा यादव, आयुषी यादव ने सक्रिय सहभागिता की रही।



