मातृभाषा उन्नयन संस्थान जबलपुर इकाई ने साहित्यिक गतिविधियों के साथ मनाया जन्मदिन

जबलपुर दर्पण। मातृभाषा उन्नयन संस्थान जबलपुर इकाई हिंदी के उन्नयन के लिए अपने सदस्यों के जन्म दिवस पर हिंदी पर केंद्रित एक साहित्यिक गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया है। जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार चंद्र कुमार चौबे अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कवि राकेश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित जैन मौलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में चंद्र कुमार चौब ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को अपना जन्मदिन ऐसे ही साहित्यिक गतिविधियों के साथ मनाना चाहिए,जिससे समाज में हिंदी के प्रति अभिरुचि निरंतर बनी रहे। तदुपरांत साहित्य गोष्ठी प्रारंभ हुआ जिसमें राकेश राकेन्दु, अमित जैन मलिक,अजय मिश्रा ,सत्येंद्र गोटिया सुनील तोमर , सतीश जैन नवल,डॉ शशांक मोहब्बत , अनुराग शुक्ला मनस्वी शरणागत ,अरिहंत जैन अमन ने उपस्थित होकर एक से बढ़कर एक कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ।आयोजन का कुशल संचालन अजय मिश्रा अजेय आभार प्रशांत मिश्रा के द्वारा व्यक्त किया गया।



