राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर जिला अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। यातायात की व्यवस्था जबलपुर शहर की पूर्ण रूप से ढप दिख रही है जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो रहा है मदन महल क्षेत्र में फ्लाईओवर का काम चल रहा है वहां पर भी अनुशासन की कमी है ठेकेदार के द्वारा लगातार अनिमताये की जा रही है जिसके कारण ट्रैफिक जाम और हो रहा है पुलिस प्रशासन अपनी वसूली में लगा हुआ है इस पर कोई प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी का जो प्रलोभन दिया गया ऐसा कहीं पर भी स्मार्ट सिटी जैसा नजर नहीं आ रहा है ऐसे कई मुद्दों को लेकर जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी जी के नेतृत्व में जिला अधीक्षक कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन प्रक्रिया में विवेक अवस्थी जितेंद्र यादव राहुल तिवारी जय दुबे वरुण शर्मा विष्णु विनोदिया युवराज तिवारी संजू ठाकुर विवेक राव भोसले श्रवन रजक सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



