आज संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रेस वार्ता हुई संपन्न

आज संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रेस वार्ता संपन्न हुई
जबलपुर दर्पण। देश में पिछले वर्ग की जनसंख्या के हिसाब से क्षेत्र में जो प्रतिनिधित्व है पिछड़े वर्ग की भागीदारी एवं जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है 1931 में जब देश गुलाम था तब जाति जनगणना में पिछड़े वर्ग की गणना की गई तब से अब तक जातिगत जनगणना नहीं हुई जिसके कारण पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा चिकित्सा राजनीति रोजगार के अवसर है जनसंख्या के अनुपात में नहीं मिल पाते संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार जातिगत जनगणना कराए जाने की पुरजोर मांग करता है मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार से मोर्चा व्यक्तिगत आधार पर निवेदन करता है शीघ्र ही जातिगत जनगणना करा कर ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का प्रयास करें
संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मुख्य मांगे पिछड़ा वर्ग मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में अध्यादेश लाकर ओबीसी की जाति गत जनगणना कराएं, मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया ने घोषणा कि थी कि मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मांग करता है शिवराज सरकार अपने वचन को निभाए, निजी संस्थानों में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मांग करता है संसद एवं विधान सभा में भी आरक्षण के हिसाब से प्रतिनिधि दिया जाए, मोर्चा मांग करता है पिछड़े वर्ग की जनसंख्या की गणना किए बिना 2014 की पंचायत आरक्षण को आधार मानकर पिछड़े वर्ग को चुनाव प्रक्रिया से वंचित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य सरकार अपना विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए अपने स्तर पर जातिगत जनगणना करा सकती है अथवा केंद्र सरकार को भी जनगणना के लिए प्रस्ताव भेज सकती हैं, कांग्रेस भाजपा के सांसद यदि ओबीसी का हित चाहते हैं तो जनगणना के लिए सदन में अध्यात्म क्यों नहीं लाते उनकी मंशा पिछड़े वर्ग की जाति के प्रति इसी से उजागर होता है संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा मांग करता है चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी मंशा स्पष्ट करे, पिछड़े वर्ग अहित होते देख जो जनप्रतिनिधि हैं उनको संविधान में अधिकार दीया है अध्यादेश या महाभियोग जैसे अधिकारों का उपयोग ना करना यह कहीं ना कहीं पिछड़े वर्ग के साथ साजिश करने के समान है जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि संविधान के अनुसार किसी भी संस्था का व्यवहार जितना हो तो वह अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन्हें लागू कराने की जिम्मेदारी सांसद एवं विधायक जन प्रतिनिधि का होता है वह और दूसरे तरीके से आवाज बुलंद कर सकते हैं
आज की संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रेस वार्ता जबलपुर स्टेशन मालगोदाम स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी के प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ इस प्रेस वार्ता में शहर के सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकार बंधु उपस्थित थे संयुक्त मोर्चा की ओर से बैजनाथ कुशवाहा रामरतन यादव इंद्र कुमार पटेल लौकी लाल प्रज्ञा राम किशोर शिव हरे संजय सेन कंस लाल रजक घनश्याम यादव राजू विश्वकर्मा एडवोकेट परमानंद साहू जितेंद्र यादव वीरेंद्र बोद्ध रमेश रजक नरेश चक्रवर्ती रविंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा हरिशंकर विश्वकर्मा ओ पी यादव रामकुमार यादव दीपक वर्मा ना नारायण प्रसाद श्रीवास कमलेश सेन चंद्रशेखर नायक्कर सौरभ श्रीवास सहित मोर्चा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।



