ओबीसी आरक्षण के बिना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना सरकार का हिटलरशाही रवैया: डॉ मुकेश जायसवाल

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने आरोप लागते हुये कहा राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गलत तरीके से अपना पक्ष रखते हुए बिना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हिटलरशाही रवैया अपना कर भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण विरोधी तरीके से चुनाव करवा रही है।
डॉ जायसवाल ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव में रोटेशन प्रक्रिया लागू की जगह जान बूझ कर ओबीसी आरक्षण समाप्त कराने में सफल हो गई। ओबीसी आरक्षण निरस्त करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर अपना पक्ष रखने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के साथ कांग्रेस के वकीलों की थी,लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दोनो पार्टियों ने ओबीसी का प पक्ष नहीं रखा। भाजपा सरकार ओर कांग्रेस के इस रवैये से स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग की मिली भगत से भाजपा सरकार जानबूझकर ओबीसी आरक्षण समाप्त करना चाहती है या कहा जाये कि ओबीसी आरक्षण की आड़ लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनो पार्टी ओबीसी के अधिकार का हनन कर रही है ओबीसी आरक्षण को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में अडंगा लगाना सरकार का यह असंवैधानिक रवैया है और यह पूरे ओबीसी वर्ग के साथ कुठाराघात है। सरकार की मंशा चुनाव कराने की होती तो वह रोटेशन के आधार पर और 2019 के परिसीमन के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव कराती। डॉ जायसवाल ने कहा 15 माह की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश विधानसभा व कोर्ट में 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या की गलत जानकारी देकर चुनौतियां पैदा कीं और अब भी यही काम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा सरकार कर रही है।अगर सरकार जोरदार तरीके से कोर्ट में ओबीसी वर्ग का पक्ष रखती तो आरक्षण समाप्त करने की नौबत नहीं आती। अगर प्रदेश की भाजपा सरकार सच में OBC के साथ छलावा नहीं कर रही है उसे चाहिये कि वह SC – ST को घोषित आरक्षण के बाद 50% तक की सीमा के शेष बचे प्रतिशत में OBC के लिये आरक्षण जारी करे जनता से यह सच्चाई छुप नहीं सकती कि भारतीय जनता पार्टी ओर कांग्रेस दोनों मिलकर षड्यंत्र करते हुऐ ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है। ओबीसी को पंचायत में आरक्षण दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और जल्द ही दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय गोपाल राय जी प्रदेश अध्यक्ष पंजक सिह के नेतृत्व में उचित फैसला लेगी। राज्य सरकार यओबीसी आरक्षण के आधार पर चुनाव नही करायेगी तो आम आदमी पार्टी मैदान में उतर इसका पुरजोर विरोध करेगी।



