मध्यप्रदेश के जन स्वास्थ्य रक्षक अटल जयंती पर राष्ट्रसेवा के लिए होंगे संकल्पित

जबलपुर दर्पण। जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश तिवारी ने बताया कि समस्त मध्यप्रदेश के जन स्वास्थ्य रक्षक भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर उनको नमन व स्मरण करते हुए। उनके आदर्शों व रास्ट्र हित समाजसेवा हेतु संकल्पित होंगे। श्री तिवारी ने कहा कि जन स्वास्थ्य रक्षकों को श्री वाजपेयी जी की कविता हार नही मानुगा कविता से काफी कुछ प्रेरणा प्राप्त होती है। जिसके कि समस्त मध्यप्रदेश के जन स्वास्थ्य रक्षक ओतप्रोत हैं, और उनके द्वारा बताये गये आदर्शों पर चलने के लिए संकल्पित हैं। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के रिदय में श्री अटल जी के लिए विशेष स्थान है। श्री प्रवेश तिवारी ने मध्यप्रदेश के समस्त जन स्वास्थ्य रक्षकों से अपील की है कि सभी जिलों जन स्वास्थ्य रक्षक अपने अपने घरों में अटल बिहारी वाजपेयी जी का छाया चित्र उनकी जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को जरूर लगाएं एवं माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन करें। तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें जिससे हम सभी उनके सशक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान प्रदान कर संके।



