जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उपभोक्ता स्वयं जागरूक होकर ठगी व जालसाजी से बच सकते हैं : ममत्व सेवा संस्था

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में ममत्व सेवा संस्था के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण , जागरूकता व अधिकार प्रदर्शनी व खाद्य विभाग ने संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य सोमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के केस अधिक मात्रा में आ रहे हैं इसलिए उपभोक्ताओं को जागरूक होकर खरीदारी करने की आवश्यकता है उपभोक्ता स्वयं जागरूक होकर ठगी व जालसाज़ी से बच सकते हैं, व किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए ममत्व सेवा संस्था व आयोग सदैव तत्पर है। खाद्य विभाग की प्रमुख नुज़हत बानो व सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुधीर दुबे व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की । कार्यक्रम में विविध विभाग जैसे नाप तौल व कंपनियों गैस व पेट्रोलियम सभी ने अपने उत्पाद व सेवाओं का प्रदर्शन किया । सभी ने अपने वक्तव्य में उपभोक्ता संरक्षण व अधिकार से आम जन को अवगत कराया । ममत्व सेवा संस्था के अध्यक्ष दीपक पचौरी ने सभी का स्वागत किया व संस्था के कार्य से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जनजागरण अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में देवेंद्र शुक्ला, अनिल गोल्हानी, चंद्रभान सैनी, आरती सराफ, जानकी विश्वकर्मा, कमल सैनी , आरती केवट एवं अन्य कार्यकर्ता व आम जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88