“एक भी बच्चा पोलियो” की दवा पीने से वंचित ना रहे,जिला कलेक्टर

पाटन तहसील में बने 181 बूथो में 11290 बच्चों को दी पोलियों वैक्सीन:ड्रा आदर्श विश्नोई जिला टीकाकरण अधिकारी ग्रामीण
जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन जिले के 0 से 5 वर्ष आयु के कुल 3 लाख 88 हजार बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला टीकाकरण अधिकारी ग्रामीण ड्रा आदर्श विश्नोई ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस पर जिले की पाटन तहसील में बने 181 बूथो में 11290 बच्चो को दो बूंद जिन्दगी की पोलियों की दवा पिलाई गई। श्री विश्नोई ने आगे बताया कि पाटन तहसील के नगर एव ग्रामीण क्षेत्रों में शेष छूटे बच्चों को दवा पिलाने पल्स पोलियो दल 28 फरवरी एवं 02 मार्च को अपने अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर पोलियो की वैक्सीन देंगे।




