जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले को गिरफ्तारी कराने वाले को ईनाम से करेंगे सम्मानित : कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने महात्मा गांधी के अनुयायियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि विगत सप्ताह छत्तीसगढ़ में कालीचरण नाम के व्यक्ति ने धर्म संसद के मंच पर देश के महान नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे आदर्श महापुरुष महात्मा गांधी को अपशब्दों से अपमानित किया है। यह भारत का अपमान है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही कर रही है पर ऐसा प्रतीत होता है कि वह कहीं गैर कांग्रेस शासित प्रदेश में जाकर छुपा हुआ है। संरक्षण के तहत उसे गिरफ्तार भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे हालातों में हमारी नैतिक जवाबदारी बनती हैं कि हम अपने महान नेता के सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं आगे आएं। गांधीवादी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता देश की हर गली गांव में हैं, अपराधी छिप नही सकता। सभी से कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने अपील है कि बापू के सम्मान में अपने दायित्व का निर्वहन करें और चौकसी नजर से खोज खबर रखें कि कालीचरण कहां छुपा हुआ है । आपके हाथ में मोबाइल सोशल मीडिया है जिसके माध्यम से कालीचरण के छुपे होने की खबर प्रशासन को दी जा सकती है। जो भी व्यक्ति या समूह कालीचरण फरार अपराधी को पकढ़ाने में अपना योगदान देगा उसे 11 हजार रुपये के इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88