स्टेट बार कौंसिल ने दी आदर्श मुनि त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पं. आदर्श मुनि त्रिवेदी के आकस्मिक देवलोक गमन हो जाने के उपरांत सोमवार को म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, राधेलाल गुप्ता, अहादुल्ला उसमानी, ज्ञानेंद्र सिंह बघेल ने स्व. त्रिवेदी के व्यक्तित्व पर वर्णन किया। कार्यकारी सचिव हाजी मुईन खान द्वारा स्व. त्रिवेदी के घर भेजे जाने वाले शोक संदेश का वाचन किया।समस्त सदस्य गणों व प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं की ओर से 2 मिनट का मौन रखकर स्व. त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा मे लालमणि कुशवाहा, नीलेश जैन, आर.जी. वर्मा, देवेंद्र पांडे अशरफ अली आदि उपस्थित रहे।



