जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शिवसेना ने प्रभारी मंत्री को शक्तिभवन के विखंडन एवं एआरटिओ को हटाने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी एवं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जबलपुर के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव को ज्ञापन सौंपा एवं जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत मंडल के शक्तिभवन के राजस्व विभाग को यथावत ही रहने दें। जबलपुर में नया आरटीओ नियुक्त किया जाए लगभग चार साल से पद रिक्त पड़ा है और वर्तमान एआरटीओ को बर्खास्त कर उनके आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए एवं आटो रिक्शाचालकों को राहत देने न्यायालय में पक्ष रखा जाने की मांग।



