जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के परिणाम हुये घोषित

जबलपुर दर्पण। अंतर महाविद्यालय बाल मजदूरी पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन साईं आयप्पा महिला महाविद्यालय,कन्याकुमारी, तमिलनाडु की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया। जिसमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की मुक्त इकाई के स्वयंसेवक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सभी ने मिलकर खुशियां मनाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



