भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन। प्रदेश अध्यक्ष पवन देवक भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर सांसद निवास पर कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव को सौपा ज्ञापन। जिसमे पवन देवक ने ज्ञापन देते हुए प्रभारी मंत्री एवं सांसद राकेश सिंह को बताया कि में अपनी सुदर्शन समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री माननीय गोपाल भार्गव से निवेदन करता हूं कि विगत 18 वर्षों से भाजपा सरकार होते हुए भी हमारी समाज से किसी भी सदस्य को मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं निगम मंडल का अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्य नियुक्त नही किया गया है जबकि मध्यप्रदेश में सुदर्शन समाज की लाखों की जनसंख्या है और भाजपा में हजारों की संख्या में सक्रिय सदस्य हैं जो विगत कई वर्षों से भाजपा में अपनी सेवाएं निरंतर प्रदान कर रहे हैं वर्तमान में पुनः देश प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ उपलब्धि से उत्साहित है और हमारा सुदर्शन समाज महासंघ भाजपा संगठन, माननीय मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री माननीय गोपाल भार्गग से बहुत अपेक्षाएं रखते हुए प्रदेश में सुदर्शन समाज को योग्यता के आधार पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग व निगम मंडल में भागीदारी का अवसर प्रदान करने के लिए आशा एवं विश्वास रखता है।देवक ने प्रभारी मंत्री के संज्ञान में लाते हुए अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अनुसूचित जाति के अन्तर्गतन आने वाली विभिन्न जातियों को निगम मंडल व आयोग में स्थान दिया जिसका हम स्वागत करते है। लेकिन सिर्फ सुदर्शन समाज को वंचित किया गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि प्रदेशभर में सक्रिय रूप से भाजपा में अपनी योग्यता अनुसार सुदर्शन समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा कार्य को देखते हुए आगामी निगम चुनाव मंडल सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति देकर भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ को अवसर प्रदान करेंगे ऐसा हमारी समाज का प्रदेश भाजपा संगठन व प्रदेश के एवं कैबिनेट मंत्री श्गोपाल भार्गव से प्रार्थना है। ज्ञापन के दौरान भारतीय सुदर्शन समाज युवा महासंघ प्रदेश अध्यक्ष पवन देवक,नितिन चितकर,संजय बिरहा,दीपक नाहर,छोटू खरे,निक्की देवक,एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



