प्रधानमंत्री एवं सांसद को निवेशकों द्वारा भरे गए 15000 पोस्टकार्ड भेजे दिल्ली

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस पार्टी एवं निवेशक-अभिकर्ता हितकारी संघ’ के नेतृत्व में 15000 पोस्टकार्ड जबलपुर लोकसभा के सांसद श्री राकेश सिंह एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को मुख्य डाक घर में रैली के रूप में जाकर पोस्ट किए, अगर सहारा निवेशकों की भावनाए पढ़ने के बाद भी माननीय सांसद राकेश सिंह इस 3 लाख लोगों के जुड़े हुए मुद्दे पर अपना सकारात्मक रुख नही रखते तो आगे आने वाले समय मे सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ नेता सौरव शर्मा द्वारा बताया गया कि आंदोलन की श्रृंखला में नगराध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद राकेश सिंह को निवेशकों द्वारा भरे गए 15000 पोस्टकार्ड भेजे गए। इस अवसर पर सन्मति सैनी रिजवान अली कोटी आरिफ बेग संदीप जैन आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


