जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को प्रथम टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी में दिलाई सफलता। मध्य प्रदेश ताइक्वांडो यूनियन के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी ,महासचिव राजकुमार यादव ने बताया कि विगत दिनों अनूपपुर जिले के कोतमा में तीन दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से 12 राज्यों के ताइक्वांडो खिलाड़ी सम्मिलित हुए, जिसमें सभी आयु व वजन वर्ग में कियोरिगी, पुमसे, किकिंग इवेंट में लगभग 247 खिलाड़ियों ने भाग लेकर पदक जीतने में सफलता अर्जित की। इसके साथ जबलपुर प्रेम नगर कालीबाड़ी मार्शल आर्ट एकेडमी व बिलहरी मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा 10 गोल्ड, 8 सिल्वर ,9 ब्राउज़ मेडल जीतने में सफलता अर्जित की। शहर के रेफरी मनोज बेलिया, जयराज चौधरी ,श्रीमन किताह, साक्षी जयसवाल, रुचित ओमर का योगदान रहा। खिलाड़ियों के शहर आगमन पर कालीबाड़ी परिसर में समिति के अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह, गुड्डू नबी, थाना प्रभारी गोरखपुर अर्चना नागर, संगीता चौधरी, शशांक यादव की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों, कोच व रेफरी को फूल माला पहनाकर मुख मिष्ठान कर आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88