छिंदवाड़ा दर्पण

देशी पिस्टल एक देशी पिस्टल दो जिन्दा कारतूस सहित चार आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शस्त्र रखने वाले व्यक्तियो के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में अवैध शस्त्र रखने वाले लोगो के विरूध प्रभावी कार्यवाही करने हेतू एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे।
कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 23/10/2025 को सूचना प्राप्त हुई की पाठाढाना चंदनगावं में पाठाढाना निवासी निलेश उईके उसकी कमर में अग्रनेय शस्त्न पिस्टल लेकर घुम रहा है जो कोई अप्रीय घटना घटित कर सकता है जिसने फुल बाहे की ग्रे रंग कि सर्ट एवं आसमानी रंग का जिन्स पहना है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी निलेश पिता राजेश उईके उम्र 29 साल निवासी पाठाढाना चन्दगांव छिन्दवाडा के कब्जे से उसकी कमर में रखा एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत में एवं जेब से 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर निलेश उईके से पूछताछ करने पर निलेश उईके के द्वारा बताया की उसने यह पिस्टल और राऊण्ड 50 हजार रूपये में दिव्यांशु कपाले निवासी चर्च कमपाउण्ड वाले से खरीदा था पुलिस टिम के द्वारा दिव्यांशु कपाले को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने 10 हजार रूपये कमाने के लिये यह पिस्टल योमेश उर्फ यश पटेल निवासी चौकसे कालोनी से 40 हजार रूपये में खरीदी कर 50 हजार रूपये में बेचना बताया पुलिस टिम के द्वारा योमेश पटेल को पकडकर पूछताछ करने पर उसने यह पिस्टल 5 हजार रूपये कमाने के लिये अनुराग उर्फ हर्ष तिवारी निवासी पंचशील कालोनी गुलाबरा से 35 हजार रूपये में खरीद कर 40 हजार रूपये में बेचना बताया पुलिस टिम के द्वारा अनुराग तिवारी को पकडकर पूछताछ करने पर उसने यह पिस्टल और राऊण्ड रेहबर खान निवासी बैल बाजार वाले से 25 हजार रूपये में खरीद कर 10 हजार रूपये कमाने की नियत से 35 हजार रूपये में बेचना बताया पुलिस टिम के द्वारा रेहबर की तलाश की गई जो अभी फरार है पकडाये गये आरोपीगणो के विरूध अपराध क्रमाक 653/25 धारा 25 (1) (1-क) आम्स एक्ट 3(5) बी एन एस का पंजीबद्द कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर
न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपीः 01.- निलेश पिता राजेश उईके उम्र 29 साल निवासी पाठाढाना चन्दगांव छिन्दवाडा (02) दिव्यांशु कपाले पिता मधुकर कपाले उम्र 19 साल निवासी चर्च कमाउण्ड थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (3) योमेश उर्फ यश पिता विरेन्द्र पटेल उम्र 22 साल निवासी चौकसे कालोनी थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (4) अनुराग उर्फ हर्ष पिता मनीश तिवारी उम्र 23 साल निवासी पंचशील कालोनी गुलाबरा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा ।
जप्त मसरूखाः 01 एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत में किमती 45000 हजार रूपये का 02 – 02 नग जिन्दा कारतूस किमती 5000 हजार रूपये के जुमला मसरूखा 50000 हजार रूपये का
अपराधिक रिकार्ड । गिरफ्तार आरोपी अनुराग तिवारी के विरूध हत्या, अवैध पिस्टल रखने के अपराध पंजीबद्द है। एवं आरोपी दिव्यांशु कपाले के विरूध मारपीट का अपराध पंजीबद्द आरोपी योमेश उर्फ यश बटेल के विरूध मारपीट का अपराध पंजीबद्द है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः – आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, सउनि सुरेन्द्र प्रताप यादव, आरक्षक 720 अमित तोमर आर 730 सागर डहेरिया आर 219 विकाश बेस थाना कोतवाली सायबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88