जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा एवं कांग्रेस के आगे जिला प्रशासन बना मुगदर्शक – डॉ मुकेश जायसवाल

जबलपुर दर्पण। शहर में कुछ दिनों से भाजपा कांग्रेस में पहले नम्बर की रेस चल रही वही दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर की भयानक दस्तक हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा कांग्रेस ओर भाजपा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जिला प्रशासन के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे। एक दिन जबलपुर कांग्रेस के द्वारा विशाल पद यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए कोरोना प्रोटोकॉल का मजाक उड़ाया गया। भाजपा वालो को इससे शांति नही मिली कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता से न लेते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुये लोगों की जान से खिलबाड़ करते हुए सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने मशाल जुलूस व धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन मुगदर्शक बना रहा। डॉ जायसवाल ने कहा कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता को देखते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों में धरना,प्रदर्शन, रैली पर रोक लगा दी। यहाँ तक कि दाह संस्कार में 50 से अधिक लोग सम्लित नही हो सकते। वही दूसरी तरफ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी एवं सांसद विधायक जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिला प्रशासन जानबूझ कर जिले की जनता को मरने के लिए छोड़ रहे।कांग्रेस ओर भाजपा इन्तेजार कर रहे जिले कोरोना की तैसरी लहर फैलने का ताकि जिले की जनता को पलंग ना ऑक्सीजन न मिले क्या जबलपुर का प्रशासन इस दिन का इंतजार कर रहा है।आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है दोषी सांसद, विधायक और भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर कोरोना प्रोटोकाल के साथ जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर नियम विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।अगर कार्यवाही नही होती तो आम आदमी पार्टी न्यायालय की शरण मे जायेगी। मगर किसी भी हद तक जिले की जनता की जान से खिलबाड़ नही होने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88