रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डिंडोरी के युवा सम्मानित

मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने स्वर्ण पदक देकर किया सम्मान
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी के युवा अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को राजनीतिक शास्त्र में सर्वोत्तम अंक अर्जित करने पर उन्हें सम्मानित किया गया है। बताया गया कि मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल ने अपने कर कमलों से 12 जनवरी 2022 को आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रेक्षाग्रह में स्वर्ण पदक से सम्मानित कर रहे थे। गौरतलब है कि जिला डिंडोरी के युवा अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू जिला डिंडोरी के विभिन्न ग्रामों में विधिक सेवा साक्षरता में निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति एवं भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के साथ मिलकर लगातार जन समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रहे है, इनकी कार्यशैली जिला डिंडोरी के लिए सराहनीय है। जानकारी में बताया गया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से वर्ष 2009 से 2014 तक B.A.LL.B. (Honr’s) विधि का अध्ययन कर अधिवक्ता बने। इसके बाद अपराध शास्त्र में मास्टर डिग्री (LL.M.) की डिग्री हासिल करने के तत्पश्चात 2016 से 2018 में परास्नातक राजनीति शास्त्र में अध्ययनरत रहे हैं। इसी राजनीति शास्त्र में अधिवक्ता निर्मल साहू को ने राजनीति शास्त्र में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किया है, जहां रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार कर अधिवक्ता निर्मल साहू को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।
श्री साहू विभिन्न संगठनों से जुड़कर अधिवक्ता सामाजिक कार्य कर रहे हैं, जिसमें धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति एवं समाज उत्थान समिति के सचिव पद पर कार्यरत हैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव वर्चुअल के माध्यम से डॉक्टर अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कपिल देव मिश्र, कुलसचिव ब्रजेश सिंह, अध्यापक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



