खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आज जबलपुर में कोरोना संक्रमित हुए 12 व्यक्ति, संख्या हुई 295

जबलपुर। आईसीएमआर लैब से आज गुरुवार 11 जून की दोपहर मिली 112 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में कोरोना के 12 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं । नये पॉजिटिव मामलों में दो परिवारों के आठ लोग शामिल हैं । जबकि एक पॉजिटिव मिला व्यक्ति प्रवासी मजदूर है । चंदन कॉलोनी हुनमान मंदिर के पीछे रहने वाला 34 साल का यह व्यक्ति 8 मई को अहमदाबाद से जबलपुर आया था । एक परिवार तकी रजा कम्पाउंड नार्थ सिविल लाइन का निवासी है । इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं । इनमें दो महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं । ये पूर्व में संक्रमित आये व्यक्ति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । इसी तरह पंप हाउस के पास आजादनगर गोहलपुर निवासी परिवार के भी चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं । पॉजिटिव पाये व्यक्तियों में एक चाँदमारी घमापुर निवासी 32 वर्षीय युवा शामिल है जिसकी माँ पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थीं । इसी तरह अगस्टीन स्कूल के पास न्यू शास्त्री नगर में रहने वाले 57 और 61 वर्षीय व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है । इनमें आठ बर्षीय बालक , दस वर्ष की बालिका तथा 52 वर्ष की महिला एवं 60 बर्षीय पुरुष शामिल हैं । ये पूर्व में संक्रमित पाई गई जबलपुर हॉस्पिटल की कर्मचारी के सम्पर्क में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 295 हो गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88