जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की कर्मस्थली रही है संस्कारधानी जबलपुर- प्रहलाद पटेल

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ तिलवारा स्थित त्रिपुरी स्मारक जाकर ध्वजारोहण किया। उसके पहले केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने मेडिकल तिराहे पर स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि नेताजी के बलिदान के लिए देश सदा ऋणी रहेगा। संस्कारधानी जबलपुर से नेताजी का विशेष नाता रहा है। संस्कारधानी की इसी धरती पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस त्रिपुरी अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए थे। साथ ही फारवर्ड ब्लाक की पहली बैठक भी जबलपुर में हुई। इसलिये हमें गर्व है कि नेताजी ने संस्कारधानी को कर्मस्थली के रूप में चुना। इनके गिरफ्तार होने के बाद इसी महाकौशल क्षेत्र ने धन एकत्रित कर उन्हे स्वास्थ्य लाभ हेतु विदेश पहूंचाया। जहां नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया।
यह हमारी संस्कारधानी के जन जन के गौरव व गर्व का विषय है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद गोन्टिया, अध्यक्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, शरद जैन, आलोक जैन, कुंदन सोनकर, मनीष अग्रहरि, ममलेश शर्मा, राजेश ताम्रकार, कान्ता पटेल, अरविंद दुबे, रिसीराज पटेल, योगेश सिंह, अंजनी सोनकर, केशलाल रजक, वीरेंद्र सिंह, राहुल राजपूत, देवेन्द्र पटेल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88