जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अखिल भारतीय विधि छात्र संगठन का हुआ गठन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय विधि छात्र संगठन का गणतंत्र दिवस के दिन विधिवत गठन संपन्न हुआ। जिसमे अक्षय वर्मा को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया तथा सिद्धार्थ बेन को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है , जिनका आधिकारिक पदभार ग्रहण समारोह 28 जनवरी को शाम 4 बजे से आर बी केफे शहीद स्मारक गोल बाज़ार में आयोजित किया जावेगा। सभी से आग्रह है नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान करें।