जबलपुर दर्पण

माॅं महारानी वीरांगना दुर्गावती का बलिदान ही नहीं संस्कारधानी के निर्माण में योगदान को भी हमेशा किया जायेगा यादः महापौर श्री अन्नू

जबलपुर दर्पण । मातृभूमि की रक्षार्थ आक्रमणकारी सेनाओं से वीरता पूर्वक युद्ध करते हुये अपने प्राणों का प्रेरणादायी बलिदान देशभक्ति का अप्रतिम आर्दश प्रस्तुत करने वाली गौड़वाना गढ़ा मण्ड़ला की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस परंपरागत तरीके से नगर निगम ने मित्रसंघ दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ, एवं अन्य संस्थाओं के सहायोग से मनाया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माॅं महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती जी का शौर्य और बलिदान ही नहीं बल्कि संस्कारधानी के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान को भी हमेशा हम सब याद रखेगें और उन्हें देवतुल्य मानकर उनकी पूजा करते रहेगें। हम सब गौरवशाली हैं कि वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा सिंचित भूमि पर जन्म लिए। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि रानी दुर्गावती के शौर्य, पराक्रम, वीरता और पवित्रता के साथ जल प्रबंधन एवं कृषि व्यवस्था ने उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बनाया है। माॅं वीरांगना रानी दुर्गावती के कर्म भूमि पर हम सबका जन्म लेना एवं कर्म करना सौभाग्य की बात है। परंपरागत तरीके से भव्यता और दिव्यता के साथ नगर निगम ने मित्रसंघ, दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के सहयोग से मनाया गया बलिदान दिवस। उन्होंने समाधि स्थल से लेकर भॅंवरताल प्रतिमा स्थल तक माॅं वीरांगना महारानी दुर्गावती अमर रहे के जयघोष भी लगाये। महापौर ने बारहा स्थित समाधि स्थल और भॅंवरताल पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किये और उपस्थित सभी बच्चों को उनके शौर्यगाथा को शपथ के माध्यम से विस्तृत रूप से वर्णन कर शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि हम सब गौरवशाली हैं कि जिस धरती को वीरांगना रानी दुर्गावती जी ने अपने खून से सिंचित किया उस धरती पर हम सब जन्में हैं और आज उनकी कीर्ति और शौर्य गाथा के कारण खुली हबा में स्वतंत्र होकर जीवन जीकर धन्य कर रहे हैं। मंच से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने यह भी कहा कि हम सब आज धन्य है कि हमें इनके चरणों में वंदन अभिनंदन और पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला।
कार्यक्रम के मौके पर महापौर श्री अन्नू ने विचार व्यक्त किये और वीरांगना रानी दुर्गावती की कीर्ति एवं गाथाओं का बखान किया और युवा पीढ़ी को संदेश दिया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने मंच से मित्रसंघ एवं मिलन के सहयोग की भी सराहना की।
बलिदान दिवस के अवसर पर कदम संस्था के कलाकारों द्वारा कृष्णकांत दीक्षित के निर्देशन में वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नृत्यनाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया वहीं गौड़ी नृत्य एवं आदिवासी नृत्य की प्रस्तुत भी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने भी वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद राज्य सभा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन, जे.डी.ए. उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, जिला महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, श्रीमती आत्मिका सिंह, जिला महामंत्री रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, प्रदेश सहसंयोजक सुधांशु गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, डाॅं. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, पार्षद जीतू कटारे, संतोषी ठाकुर, रजनीश यादव, मालती चैधरी, मित्रसंघ एवं मिलन के संयोजक सच्चिदानंद शेकटकर, पारितोष वर्मा, सचिव महेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक राहुल अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, खेल अधिकारी बी.एस. डांगी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्राचार्य डाॅं. शैलेन्द्र पाण्डेय, राकेश जैन, श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्रीमती रागनी गर्ग, श्रीमती कीर्ति परोहा, विजय श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या जैन, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा की भूमिका भी सराहनीय रही।
बलिदान दिवस पर आयोजित मिनी मैराथन पुरूष एवं महिला वर्ग के 13-13 विजेता धावक हुए सम्मानित
वीरांगना दुर्गावती संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पुरूष तथा महिला वर्ग के खिलाड़ियों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा पुरस्कार वितरण किये गए तथा विजेता बालक एवं बालिकाओं को रामनी पटैल एवं साहिल साहू को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21-21 हजार, नेहा लोधी एवं लविस कुमार द्वितीय को 11-11 हजार, अंशिका लोधी एवं आदित्य राज तृतीय को 5-5 हजार रूपये पुरस्कार के साथ-साथ 10-10 धावकों जिसमें बालिकाओं में अनुश्री, लक्ष्मी बेन, अनुष्का बेन, अर्पिता बेन, शिवानी, सुमन भारती, मुस्कान पटैल, गरिमा नंदवानी, इशिका बेन, मायसरा अंसारी एवं बालक वर्ग में शुभम मिश्रा, राजेश केवट, नीलेश चैधरी, समीर मलिक, अश्विन दुबे, चिराग कोल, उज्जवल तिवारी, राजेश महतो, शनि सिंह नेगी, राज राजपूत को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में 2-2 हजार रूपये प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत एवं आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने एवं कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डाॅं. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88