जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ट्रस्ट ने विक्टोरिया में व्हील स्ट्रेचर किया प्रदान

जबलपुर दर्पण। जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में चल रहे सेवा भारती के सेवा केंद्र को जमना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट ट्रस्ट की ओर से एक व्हील स्ट्रेचर प्रदान की गई। इस अवसर पर महाकोशल प्रान्त सेवा प्रमुख डॉ सुरेन्द्र, संगठन मंत्री महेश, वीरेंद्र जी, अनिल जी, प्रदीप किरार, लालू यादव, अखिलेंद्र सिंह, राजेन्द्र चौधरी, सचिन अग्रवाल, सुधीर नायक, चन्द्रभान कोष्टा, ब्रजभूषण दुबे, विनोद विश्वकर्मा, राजेश साहू, राजेश सोनकर सहित सेवा भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



