अवैध शराब के विरुद्ध बरेला व खमरिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला अंतर्गत घुग्गु टोला,खरहर खाट,जैतपुरी एवं थाना खमरिया अंतर्गत भोलक घाट एवं पारसपानी के जंगल में पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दबिश देते हुये 67 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 13 हजार 400 लीटर लाहन जिससे लगभग 5 हजार लीटर कच्ची शराब उतारी जाती को नष्ट किया गया है। आज दिनॉक 3-2-2022 को प्रातःयोजनाबद्ध तरीके से थाना बरेला अंतर्गत घुग्गु टोला,खरहर खाट,जैतपुरी एवं थाना खमरिया अंतर्गत भोलक घाट एवं पारसपानी के जंगल में दबिश दी गयी,जंगल मे तलाश करते हुये झाडियों के बीच में छिपाकर एवं जमीन में गाड कर रखे हुये 67 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 13 हजार 400 लीटर लाहन जिससे लगभग 5 हजार लीटर कच्ची शराब उतारी जाती ड्रम सहित कीमती 2 लाख रूपये को नष्ट किया गया है। परन्तु अबैध शराब बनाने वाले माफिया पुलिस गिरफ्त से आज भी दूर है।



