खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अध्यापक संवर्ग को कब मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ:राज्य सरकार करे विचार

माननीयों की तर्ज पर अध्यापक संवर्ग को मिले पुरानी पेंशन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जिले सहित मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के शिक्षक -अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया की म.प्र . शासन द्वारा वर्ष 1998 से कार्यरत शिक्षा कर्मी संविदा शाला शिक्षक,अध्यापक संवर्ग , प्राथमिक,माध्यमिक,उच्च माध्य . शिक्षक जां विगत 23 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं शासन द्वारा 2011 से उन्हें एन . एस.डी.एल न्यू पेंशन स्कीम के तहत नई पेंशन के पेंशन की परीधी में रखा गया है जबकि पुरानी पेंशन 2004 से बन्द की गई है,शासन के इस दोहरे मापदण्ड से अध्यापक संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि जहां एक ओर माननीय विधायक/सांसदों को आज भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है जब न्यू पेंशन स्कीम इतनी ही लाभप्रद है तो कर्मचारियों के साथ – साथ माननीयों को भी एन पी.एस के दायरे में लाया जाये । संघ के मुकेश सिंह,योगेन्द्र मिश्रा, प्रणव साहू,मनीष चौबे , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे,मनोज सेन , श्यामनारायण तिवारी,धीरेन्द्र सोनी,शुभसंदेश सिंगौर,सोनल दुबे,विजय कोष्टी,प्रियांशु शुक्ला, मनीष लोहिया,राकेश पाण्डे, मनीष शुक्ला,राकेश दुबे,गणेश उपाध्याय,मनोज सेन नितिन शर्मा मो०तारिख,महेश कोरी , विनय नामदेव , संतोष तिवारी,अनुरोग मिश्रा,मनोज पाटकर शुभसंदेश सिंगौर,जयप्रकाश गुप्ता,राजीव पाठक,आदि ने माननीय मुख्यमंत्री म.प्र.शासन से मांग की है कि अध्यापक संवर्ग को पुरानी पेंशन के दायरे में लाया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88