भाजपा के सभी मोर्चो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ विस्तारक अभियान में सक्रिय

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान के तहत पार्टी सभी सातो मोर्चो पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करते हुए बूथों में जाकर बूथ समिति का भौतिक सत्यापन करने के साथ साथ उसका डिजिटाइजेशन भी कर रहे है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से भाजपा मप्र द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बूथ समिति को मजबूत करने और शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य हमारे विस्तारक कर रहे है। विस्तारकों की सहायता के लिए पार्टी के युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा,किसान मोर्चा ऐसे सभी सातो मोर्चो के कार्यकर्ता भी अपना पूर्ण समपर्ण देते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। बूथ विस्तारक अभियान में संगठन द्वारा पश्चिम विधानसभा में युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर,केंट विधानसभा में महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव,उत्तर विधानसभा में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद चोहटेल,पूर्व विधानसभा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय यादव को प्रभारी बनाया गया है। जो संगठन के कार्य को गति दे रहे है। इसी के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उवेज़ अंसारी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में एवँ किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिनव यादव,अनुसूचित जनजाती मोर्चा अध्यक्ष केदारनाथ पोरते अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक अभियान के तहत संगठन विस्तार का कार्य कर रहे है।



