अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
घमापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा देसी शराब तस्कर:कब्जे से शराब जप्त
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाना प्रभारी जीआर. चंद्रवंशी से मिली जानकारी अनुसार ने पुलिस टीम को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि तेल मिल घमापुर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति 4 सफेद प्लास्टिक के 15-15 लीटर वाले कुप्पे रखे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम नरेश कुचबंधिया बताया,जो चारों कुप्पियों में 56 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



