जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम ने प्रारम्भ किया स्वच्छता सर्वेक्षण, नागरिकों से लिया फीडबेक

जबलपुर दर्पण। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में जबलपुर शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाने नगर निगम द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करने का कार्य कल रविवार से प्रारम्भ कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर नागरिकों से फीडबैक लेने का यह कार्य इंटर्नशिप कर रहे महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। ये छात्र-छात्रायें घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों से फीडबेक ले रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये नागरिकों से लगभग 12 बिंदुओं पर फीडबैक लिया जा रहा है। नागरिक अपना फीडबेक Jabalpur 311 मोबाइल एप्प पर सीधे भी दर्ज करा सकते हैं। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। श्री वशिष्ठ ने शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि फीडबेक प्राप्त करने घर आने वाले इंटर्न छात्र-छात्राओं का इस कार्य मे सहयोग करें तथा सकारात्मक फीडबेक देकर स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88