अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मुहरा गांव में नर्मदा जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन

जबलपुर दर्पण जेबरा ब्यूरो। दमोह जिले के तेदूखेडा ब्लाक अन्तर्गत जनपद क्षेत्र के गांव मुहरा मे नर्मदा जयंती समारोह मनाया गया प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा जयंती श्री हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई भजनों पर झूमे श्रद्धालु,ग्रामीणों ने अपने अपने द्वार पर मां का पूजन अर्चन किया गया,मंदिर के पुजारी पं बलराम तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां नर्मदा जन्मोत्सव मनाई गई बडी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहते है।



