पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते पक्की सड़क के लिए तरस रहे लोग

संवाददाता शाहपुर राजेश ठाकुर। जिला मुख्यालय डिंडोरी से लगी हुई ग्राम पंचायत सरहरी एवं कनई सांगवा के लोग आजादी के 70 बरस बीत जाने के बाद ,आज भी तरस रहे हैं, पक्की सड़क के लिए! मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जहां प्रदेश के प्रत्येक ग्रामों को शहरों से जोड़ने के लिए नित्य नई नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, वही ग्राम पंचायत सरहरी एवं कनईसांगवा के ग्रामीणों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 12 से 15 किलोमीटर घेरकर आना पड़ता है, जबकि अगर पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा जो पिछले लगभग 15 वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी ,उसे पूरा कर दिया जाए तो मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लगभग आधी दूरी कम तय करनी पड़ेगी! ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि धान खरीदी केंद्र सरहरी मैं कनई- सांगवा के ग्रामीणों को धान बेचने के लिए जाना पड़ता है, जहां पक्की सड़क ना होने के कारण कनई सांगवा के ग्रामीणों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों की माने तो पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा इस रोड में बड़े-बड़े गिट्टी और मुरुम डालकर छोड़ दिया गया था, जिसको आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया है, ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत कई बार जनसुनवाई में की गई, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कनईसांगवा की जिला पंचायत सदस्य उषा ठाकुर के पास हम लोगों के द्वारा कई बार इस सड़क को पूरा कराने के लिए मांग की गई ,लेकिन उनके द्वारा भी खाली आश्वासन ही दिया गया, लेकिन आज तक सड़क का काम पूरा न करवाया गया !जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग की ऐसी बहुत सी सड़कें हैं, जो अपनी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है, लेकिन विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है! ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क को पूरा किया जाए, ताकि बड़े-बड़े गिट्टे वाली सड़क से हमें निजात मिल सके!



