अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिंग्रामपुर में बजरंग दल ने गौ तस्करों से मवेशियों को कराया मुक्त

सिग्रामपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में लगातार गौ तस्करी चोरी के मामले निकल कर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सिंग्रामपुर चौकी का गुबरा कस्बा में निकल कर सामने आया है। जहां रघुराज यादव प्रखंड अध्यक्ष कटंगी को सुबह 8.30 पर सूचना मिली। कि बड़ी संख्या में गोवंश को गौ तस्करों ने सिग्रामपुर के जंगलों में छिपाया कर रखा हैं। जो तस्करी के लिए मंडला जाने वाले हैं तत्काल ही रघुराज यादव ने अपने बजरंग दल के सदस्यों के साथ सिग्रामपुर की जंगलों में गोवंश को ढूंढने का प्रयास किया। जहा धनेटा के पास करीब 200 मवेशियों को घेराबंदी कर गौ तस्करों से मुक्त कराया जिसकी सूचना सिग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को दी गई। तत्काल चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां 50 नग मवेशियों को श्री विद्यासागर जैन गौशाला कटंगी के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस में पकड़े गए आरोपी राजेश झारिया पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं कुछ आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए।
वही जब इस संबंध में सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी ASI धर्मेंद्र उपाध्याय से बात की गई उनको बताया गया की बजरंग दल के सदस्यों द्वारा मवेशियों को ले जा रहे गरीब मजदूरों को किस तरह सिंग्रामपुर रोड़ से कटंगी रोड पर उठक बैठक लगवाई गई एवं उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई तो उनका कहना था विडियो में दिख रही घटना हमारे थाना क्षेत्र की नही है। एव गौ तस्करी की सूचना रघुराज यादव प्रखंड अध्यक्ष कटंगी ने दी थी। आरोपी राजेश झारिया पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाकी सदस्यों के साथ जो बजरंग दल के सदस्य व रघुराज यादव के द्वारा किया गया है इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत लेकर आता है तो निश्चित ही कार्यवाही होगी।
जब इस संबंध में रघुराज यादव प्रखंड अध्यक्ष कटंगी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88