अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिनदहाड़े 6 लाख की लूट की सनसनीखेज वारदात:चारो तरफ नाकेबंदी:हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम मशीन में कैश भरने वाली वैन के कर्मचारियों पर लुटेरे द्वारा फायरिंग करते 6 लाख से भरी पेटी लूट ले गए। 3 लोगो को गोली लगी ,जिसमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोरा बाजार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लुटेरे ने घात लगा कर हामला किया
एटीएम दीवाल की आड़ में है। दोपहर करीब 2:30 बजे कैश वैन में सवार कर्मचारी राज बहादुर सिंह,श्रेयांश ताम्रकार,राज बहादुर पटेल एवं अभिलाष यादव एटीएम में रुपए भरने के लिए पहुंचे थे जैसे ही वह एटीएम पहुंचे तो पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी गोलीबारी में गार्ड राज बहादुर पटेल की मौत हो गई है,बाकी दो लोग घायल हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से कैश पेटी लूट कर फरार हो गए घटना की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखते हुए आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88