जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पुलवामा अटैक मे शहीद हुए जवानों को रक्तदान कर दी श्रृद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। 14 फरवरी पुलवामा अटैक मे शहीद हुए हमारे देश के वीर जवानों को रक्त की सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए। ब्लैक डे के रूप में युवा सेवा फाउंडेशन जबलपुर व पावर हाउस हिन्दू क्लब के माध्यम से संजय नगर पावर हाउस में थैलीसीमिया बिमारी से पीड़ित बच्चों के लिए सेठ गोविंददास जिला हॉस्पिटल जबलपुर ब्लड बैंक की टीम के साथ अभिराज रजक, अक्षय खरे, रवि विश्वकर्मा, गोविन्द शर्मा, करण मलिक, विशाल यादव ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पंकज खरे, गजेन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ कहर, ऋतिक (रिशु) यादव प्रदीप तिवारी, दीपक सेन, नानू यादव, दिनेश झारिया, निलेश गुप्ता, आदि ने उपस्थित रहे।



