उद्योगों हेतु विभिन्न लाईसेंस नवीनीकरण में सुधार हेतु सुझाव

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को फेडरेशन ऑफ़ म.प्र. चेम्बर ऑफ़ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री भोपाल से प्राप्त पत्रानुसार प्रदेश में स्थापित विभिन्न प्रकार एवं श्रेणियों को लगने वाले लाईसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया में सुधार कर उसे व्यौहारिक तथा उद्योग मित्र बनाने हेतु विभिन्न विभागों के लाईसेंस नवीनीकरण हेतु सुझाव भेजे जाने है जिसमें फ़ेक्ट्री लाईसेंस, फेक्ट्री के नक्से एप्रूवल, फेक्ट्री लाईसेंस तथा इंडस्ट्रीयल हेल्थ एवं सेफ्टी कानूनानुसार इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग प्लान, वेयर हाउसिंग व ग्रेडिंग फ्लान्ट, खाद्य लाईसेंस, फायर ब्रिगेड, अनापत्ति प्रमाण पत्र, आईएसआई मार्किंग, ड्रग्स लाईसेंस, बायलर लाईसेंस, इलेक्ट्रिकल ठेकेदार लाईसेंस एवं एक्साइज विभाग का आरएस.II लाईसेंसो पर अपना अभिमत प्रस्तुत करते हुए युक्ति युक्त संशोधन की मांग की जा सके | वर्त्तमान में इस प्रतिस्पर्धा पूर्ण व्यापार परिपाटी में उद्योगपति अपने उत्पादन पर अधिक ध्यान दे सके तथा इन शासकीय प्रक्रियाओं में सुधार के साथ सरल बनाया जा सके इस हेतु प्रयास जारी है | चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश चंडोक, हेमराज अग्रवाल, शंकर नाग्देव, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पालीहेल्प डेस्क प्रभारी प्रदीप बिस्वारी व कार्यालय सचिव हर नारायण सिंह राजपूत ने सभी उद्योगपति एवं व्यापारिक भाईयों से निवेदन के साथ अपील की है कि इस लाईसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया में उनके व्यवसाय से संबंधित बिंदु पर अपना अभिमत तथा सुझाव चेम्बर भेजें।



