रंगबिरंगे फेस मास्क में जमकर थिरके कदम मनाया वेलेंटाइन डे

जबलपुर दर्पण। हैप्पी क्लब द्वारा वेलेंटाइन डे का सेलीब्रेशन रेड ड्रेस थीम और फेस मास्क के साथ होटल मिड टाउन में किया गया। जिसमें महिलाओं एवं युवाओंं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के शुरूआत में पेपर कपल डांस किया गया और साथ ही सोलो सिंगिंग अपने मनपसंद नए पुराने गीत गाए। रंगबिरंगे फेस मास्क में सभी रेड ड्रेस के साथ नए लुक में नजर आए इसके चलते ग्रुप और सेल्फ सेल्फी का माहौल बन गया इसके बाद सभी के जमकर थिरके कदम और पुष्पा के गीतों के साथ नागिन डांस और मोहब्बत के गानों में सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर रजनी, तरन, मिताली, अरूणिका, संगीता, कृति, मीना, ज्योत्सना, सुनीता, रिंकी, सृष्टि, सुषमा साही, आदि मौजूद रही।



