जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कांग्रेस ने किया शक्तिभवन का घेराव

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में शक्तिभवन का घेराव किया गया। युवा कांग्रेस के साथी पदाधिकारियों ने मनमाने बिजली बिल, प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। कोरोना के महासंकट में जो आर्थिक तंगी हुई है, उसमें बिजली के माफी का झूठा ऐलान कर मनमाने बिल भेजकर गरीब और आमजनता के साथ ठगी की गई है…जिसके खिलाफ लोगों में आक्रोश है, जो इस विरोध प्रदर्शन में साफ दिखा।



