चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम कल से

जबलपुर दर्पण। आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में सबसे बड़ी समस्या हो गई है मन का अशांत होना। इसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व और कार्यशैली पर पड़ रहा है। हम चाहकर भी वो नहीं कर पाते हैं जो करना चाहते हैं या जो कर सकते हैं। मन अशांत होने के पीछे 3 प्रमुख वजह होती हैं। वर्तमान को छोड़कर जीवन में घट चुकी घटनाओं और भाविष्य की चिंताओं में डूबे रहना, मन का हुआ तो खुश नहीं हुआ तो दुखी तथा नकारात्मक बातों को मन में बैठा लेना। मन का संबंध सीधे श्वांस से होता है। इसलिए मन को एकाग्र और शांत करना है तो श्वांस पर नियंत्रण जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सुदर्शन क्रिया के माध्यम से हम मन पर आसानी से नियंत्रण पा सकते हैं। इसी उद्देश्य से ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक ऋतु राज असाटी और रीना महोबिया के मार्गदर्शन में गुरुवार 17 से रविवार 20 फरवरी तक चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रोग्राम आशीष हॉस्पिटल के पास स्तिथ होटल अन्नपूर्णा इन् में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक आयोजित होगा। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होटल अन्नपूर्णा इन् में संपर्क कर सकते हैं।



