खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

स्वच्छता सर्वेक्षण,नगर पालिका सिहोरा द्वारा किए पुरस्कार वितरण  

नगर पालिका परिषद द्वारा 29 स्वच्छ प्रतिष्ठानो को वितरण किये प्रमाण पत्र  

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के द्वारा चलाये जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत 28 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2022 तक स्वच्छ सर्वेक्षण मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन पर किया गया था। इस स्वच्छता सर्वेक्षण का सोमवार को नगर पालिका परिषद सिहोरा में अटल मांगलिक भवन सिहोरा में परिणाम घोषित करते हुए।  सिहोरा नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अलग-अलग विभागों सहित अन्य लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के द्वारा 29 स्वच्छता प्रतिष्ठान को पुरस्कार प्रदान किये गए। जिनमे प्रथम श्रेणी का दर्जा स्वच्छता में पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा को दिया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए  स्वच्छता में स्थान व पुरस्कार प्राप्त करने वालों को अभिवादन व बधाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी,भाजापा मंडल अध्यक्ष अभिषेक परोहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर,शिशिर पांडे,गौरा देवी विश्वकर्मा के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार चौरसिया,नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम, सिविल अस्पताल सिहोरा डॉ आर्यन तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान अटल मांगलिक भवन वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शासकीय व प्राईवेट स्कूल के अलावा होटल,पैलेस,रेस्टोरेंट,हॉस्पिटल वार्ड शामिल रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण में – स्वच्छता सर्वेक्षण में देखा जाये तो प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ सम्मान प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। स्वच्छता सर्वश्रेष्ठ स्कूल में पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम स्थान ,मार्थोमा ग्राम ज्योति स्कूल द्वितीय स्थान, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीँ महाविद्यालय शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल खितौला सिहोरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार से होटल यशराज को प्रथम स्थान,परिणीता पैलेस को द्वितीय और रुक्मणी पैलेस को तृतीय स्थान मिला। साथ ही  विजय रेस्टोरेंट को चौथा स्थान देते हुए। शासकीय सिविल हॉस्पिटल सिहोरा को प्रथम स्थान,संजीवनी नर्सिंग होम को  द्वितीय स्थान,आयुष्मान नर्सिंग होम को तृतीय व पीएचसी खितौला को चौथा स्थान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88