संत रविदास जयंती के 645 महोत्सव पर नगर नगर हुए धार्मिक कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जबलपुर जिले की नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा खितौला में सन्त रविदास जयंती के 645 वर्ष पर जगह जगह भण्डारे के आयोजन के साथ एक दिन पहले से रविदास जी की प्रतिमा को स्थापित की गई हैं। इन सभी प्रतिमाओं को शाम 5 बजे से नगर फेरी जुलूस निकालकर मनाया जायेगा। सन्त रविदास जयंती समारोह के उपलक्ष्य में खितौला के वार्ड क्रमांक 14 में नव युवकों ने सन्त रविदास जयंती महोत्सव को लेकर मंगलवार को उनकी झांकी सजाई और आकर्षक प्रतिमा को स्थापित किया गया। वहीँ रात्रि 8 बजे सन्त रविदास जयंती समारोह को आरती पूजन कर भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का प्रतिमा चल विषर्जन बुधवार की शाम 6 बजे खितौला लख राम मोहहले से झांकी मूर्ति विषर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसे खितौला नगर भम्रण कर हिरन नदी घाट खितौला में विषर्जित की जाएगी। इस दौरान नव युवकों के सदस्यों ने नगर सहित वार्ड वासियों से उपस्थित हो कर पूर्ण धर्म लाभ लेने की बात रखी कही नव युवकों में लखराम मोहल्ला निवासी -शिवम,विशाल, धर्मेन्द्र,अभय, सत्यम, अभिषेक,राहुल ,रोहन, विकास,करन,अमन सहित अन्य कार्यकताओ ने सभी धर्म प्रेमियों से उपस्थित होने की बात रखी


