जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बसपा ने संत रविदास जयंती पर चल समारोह में मंच लगाकर किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज संत शिरोमणि गुरु रविदास झांकियों का स्वागत मंच लगाकर किया गया और समाज से अपील की गई थी संत बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। चल समारोह अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर रामपुर बादशाह हलवाई मंदिर पर बसपा नेताओं ने मंच लगाकर सभी प्रतिमाओं एवं समितियों के अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में बाल किशन चौधरी, लखन अहिरवा, दिनेश कुशवाहा, राकेश समुद्रे, सतपाल मानक लाल गोटिया, लक्ष्मण समुंदरी, नरेंद्र बेन, लक्ष्मण चौधरी, जानकी प्रसाद, संदीप सूर्यवंशी, राम सिपाही आदि उपस्थित रहे।



