बालाघाट दर्पण

समारोह पूर्वक मनाया मध्‍यप्रदेश राज्‍य का स्‍थापना दिवस

  

बालाघाट जबलपुर दर्पण । 01 नवंबर को मध्‍यप्रदेश राज्‍य का स्‍थापना दिवस बालाघाट जिले में उत्‍साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिला स्‍तारीय कार्यक्रम बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्‍य आतिथ्‍य में सांदीपनि विद्यालय बालाघाट के प्रांगण में आयोजित किया गया। मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस के इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍वलन करने के पश्‍चात मध्‍यप्रदेश गान के साथ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को प्रदेश स्‍थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश राज्‍य की स्‍थापना 01 नवंबर 1956 को हुई है। अपनी स्‍थापना के बाद मध्‍यप्रदेश ने 70 वर्षों का सफर तय कर लिया है। इस यात्रा में प्रदेश ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन प्रदेश में विकास की यह यात्रा कभी रूकी नहीं है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्‍याण के लिए योजनाओं का क्रियान्‍वयन किया जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि हमारा जिला धान उत्‍पादक जिला है। अतिवर्षा एवं बीमारी के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इसका सर्वे कराया जा रहा है। समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन के लिए समय सीमा में जिले के किसान पंजीयन कराने से छूट गये थे। इसके लिए उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने किसानों की समस्‍या को रखा था और किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह को मुख्‍यमंत्री द्वारा मान लिया गया है और धान उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि 06 नवंबर कर दी गई है। जो किसान अपना पंजीयन नहीं करा सके थे व अब 06 नवंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।इस कार्यक्रम में कलेक्‍टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक आदित्‍य मिश्रा, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सम्राट सिंह सरस्‍वार, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती पारधी, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, गौरीशंकर बिसेन, पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, पूर्व नगरपालिका अध्‍यक्ष रमेश रंगलानी, शिक्षाविद श्रीमती लता एलकर, जिला पंचायत सदस्‍य डुलेन्‍द्र ठाकरे, झामसिंह नागेश्‍वर, स्‍वतंत्रता सेनानी भंसाली, मीसाबंदी श्रीमती नगपुरे, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, सहायक कलेक्‍टर आकाश अग्रवाल, अपर कलेक्‍टर डीपी बर्मन, एसडीएम गोपाल सोनी, नगरपालिका के पार्षद, गणमान्‍य नागरिक, सभी विभागों के अधिकारी, शासकीय सेवक एवं विद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय बालाघाट, एमएलबी स्‍कूल बालाघाट, जनजातीय विभाग के कन्‍या छात्रावास एवं बैगा जनजाति के बच्‍चों के लिए संचालित अंग्रेजी माध्‍यम की आश्रम शाला के बच्‍चों ने शानदार आकर्षक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये । शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय बालाघाट के छात्रों ने स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए योग पर कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया। कार्यक्रम का सामपन पुलिस बैड द्वारा राष्‍ट्रगान जन-गण-मन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय बैस द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88