भारतीय किसान संघ के तीन दिवसीय 13वें अखिल भारतीय अधिवेशन का भोपाल में हुआ भव्य शुभारंभ

राजधानी में लगा किसानों का महाकुम्भ:जैविक खेती से ही स्वस्थ व समृद्व भारत का निर्माण संभव-स्वामी पंचमानंद
नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। जबलपुर 25 फरवरी- गौ गंगा व ब्राहमण धरती के प्रत्यक्ष देवता है रघुवंष की उत्पत्ति भी गौमाता के आर्षीवाद से हुई है। गौ आधारित जैविक खेती अपनाकर किसान व कृषि जहरमुक्त, समृद्वषाली व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते है। उक्त विचार भारतीय किसान के अखिल भारतीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद महाराज ने व्यक्त किये। स्वामी पंचमानंद ने कहा कि किसान जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाये व रासायनिक उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र से निर्मित कीटनाषक का उपयोग करें। स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने भारतीय किसान संघ के प्रतिवेदन को रखते हुए किसान संघ की संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। श्री मिश्र ने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष आई एन बसवेगौड़ा ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कृषि व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वाबलंबी व रोजगारयुक्त ग्राम की अवधारणा पर काम करना होगा। तभी खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकेगा। 13वें अखिल भारतीय अधिवेशन का शुभारंभ भारत माता व भगवान बलराम पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर पुरानी गल्ला मण्डी स्थित महादेवी परिसर में हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद महाराज व भारतीय किसान संघ के केन्द्रीय पदाधिकारीयों की मौजूदगी में ध्वजारोहण, गौ माता व फ़सल पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतीय अध्यक्ष आई एन वसवेगौड़ा,उपाध्यक्ष भैयाराम मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमति विमला तिवारी,राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के पालक अधिकारी रामलाल,किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री दिनेश कुलकर्णी,क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, मध्यभारत के प्रांत अध्यक्ष कैलाष सिंह ठाकुर,प्रांत महामंत्री पवन शर्मा,प्रदेश प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल महाकौषल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह व महाकौशल प्रांत से आये किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर के 500 से अधिक जिलों के किसान प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में भारतीय किसान संघ के द्वारा दस सत्रों में कृषि व किसान के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। अधिवेशन के दूसरे दिन शोभायात्रा व किसान सभा का आयोजन होगा। जिसमें देश भर से आये हजारों किसान बन्धु सम्मिलित होंगे। आयोजकों ने प्लास्टिक मुक्त रखा अधिवेशन परिसर अखिल भारतीय अधिवेशन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा जा रहा है। संगठन मंत्री महेश चौधरी ने बताया कि अधिवेशन में भोजन व्यवस्था अन्य व्यवस्थायें सभी जगह हम प्लाटस्टिक मुक्त व्यवस्थायें कर रहे हैं। जिससे प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल मिलेगा और प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। 26 फरवरी को शोभा यात्रा भोपाल में आयोजित होने वाली शोभायात्रा में देश के 500 जिलों के हजारों किसान शामिल होंगे। शोभायात्रा लाल परेड ग्राउंड के पास एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर राजभवन मार्ग, रोशनपुरा चौराहा,रंगमहल टॉकीज, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक,पत्रकार भवन, मालवीय नगर से होते हुए एम वी एम कॉलेज ग्राउंड पर समाप्त होगी, यहाँ पर एक विशाल किसानसभा आयोजित की जावेगी।




